{"_id":"c6508e3754291f4b0c0b7a84b81cb958","slug":"badrinath-leaving-30-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ यात्रा पर रवाना हुए 30 बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ यात्रा पर रवाना हुए 30 बुजुर्ग
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Tue, 19 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत बुजुर्गों का दूसरा दल सोमवार को बदरीनाथ के लिए रवाना हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी और डीएम भूपाल सिंह मनराल ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
यहां तहसील परिसर से रवाना इस दल में 30 बुजुर्ग शामिल हैं। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि इस यात्रा का सभी खर्च सरकार उठा रही है। बुजुर्गों को मेडिकल के बाद ही यात्रा पर भेजा जाता है। जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी यात्रा के समन्वयक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के हरीश मेहरा गाइड के रूप में बुजुर्गों का मार्गदर्शन करेंगे। बुजुर्ग 19 मई को बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। 21 मई को यह दल बागेश्वर लौटेगा। उन्होंने बताया कि अगले दल 24 मई को गंगोत्री धाम, 25 को बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
इन दलों में शामिल यात्रियों से एक दिन पहले ही बागेश्वर पहुंचने को कहा गया है। उनके भोजन, आवास की सुविधा यहां पर्यटक आवास गृह में की गई है। इस मौके पर एसडीएम फींचा राम चौहान, डीडीओ डा. महेश कुमार, तहसीलदार पीएस माहरा आदि उपस्थित थे।