फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Badminton in Bageshwar

बैडमिंटन प्रतियोगिता से दिया मतदान करने का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Badminton in Bageshwar
बागेश्वर में बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लोकतंत्रक कौथिग थीम पर दो दिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इंडोर स्टेडियम मे आयोजित प्रतियोगिता में युगल वर्ग की 30 टीमों ने भागीदारी की। विपिन कुमार और जगदीश परिहार की टीम ने इसमें जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का समापन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी अनिवार्य है। इससे पूर्व मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ डीडी पंत ने किया। प्रतियोगिता में रोहित नगरकोटी और मोहित बिष्ट की टीम उपविजेता रही। संतोष जोशी और हर्ष ऐठानी की टीम को तीसरा स्थान मिला। संचालन सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला और डॉ. हरीश दफौटी ने किया। वहां पर रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, डीएस बिष्ट, अंजलि बसेड़ा, नेहा देव, भूपेंद्र खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन

रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक
बागेश्वर/गरुड़। शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत स्वीप की टीम ने राबाइंका पाये में जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया। स्वीप की टीम ने छात्राओं को चाबी के छल्ले, मास्क, बैज आदि वितरण कर मतदाताओं को प्रेरित करने को कहा। वहां पर सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी, शंकर लाल टम्टा, प्रमोद जोशी, प्रधानाचार्य प्रेमा भट्ट, दया रावत, प्रतिभा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed