फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Toilet in Kapkot Bageshwar

Bageshwar News: भराड़ी में छह साल पहले बना शौचालय हुआ बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bad Toilet in Kapkot Bageshwar
कपकोट के भराड़ी स्थित शौचालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत के भराड़ी वार्ड में बना सार्वजनिक शौचालय अनदेखी के चलते बदहाल हो गया है। महज छह साल पहले बने शौचालय का लोगों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सफाई व्यवस्था सुचारु न होने से शौचालय के समीप से गुजर रहे भराड़ी-पुल बाजार मार्ग को आनेजाने वालों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भराड़ी-पुल बाजार मार्ग पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य वित्त/निकाय निधि से शौचालय बनाया गया था। इसका उद्घाटन नौ सितंबर 2016 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने किया था। कुछ समय तक लोगों ने शौचालय का लाभ उठाया लेकिन बाद के वर्षों में इसकी अनदेखी की जाने लगी। यह शौचालय गंदगी से पटा है। शौचालय के भीतर पानी बहता रहता है। कई बार गंदगी और पानी सड़क तक पहुंच जाती है। नियमित सफाई न होने से शौचालय के पास झाड़ियां भी उग आई हैं।
विज्ञापन

भराड़ी और कपकोट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना लोग आते हैं। नगर में शौचालय होने के बावजूद हम उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। नगर पंचायत को शौचालय को बेहतर करना चाहिए ताकि लोग सुविधा का लाभ ले सकें। - जगदीश सिंह गढ़िया, ग्रामीण लिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के पास शौचालय बना है लेकिन सफाई का उचित प्रबंध न होने से चालक और यात्री इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अक्सर शौचालय गंदगी से पटा रहता है। नगर पंचायत को शौचालय की नियमित सफाई और पानी का प्रबंध करना चाहिए। - दीप चंद्र तिरुवा, भराड़ी।
भराड़ी-पुल बाजार से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। नगर पंचायत की ओर से बनाए गए शौचालय में सफाई न होने से अक्सर दुर्गंध उठती है। कई बार गंदा पानी भी रास्ते तक फैल जाता है। शौचालय का लोगों को लाभ तो नहीं मिल रहा, उल्टा राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है। - शेर सिंह ऐठानी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी।

शौचालय को बेहतर करने के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत शौचालय की मरम्मत करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही सभी सुविधाओं से युक्त शौचालय का लोगों को लाभ मिलेगा। - नवीन कुमार, ईओ, नगर पंचायत, कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed