{"_id":"6191594bf71dec38a06110f7","slug":"bad-road-in-bharadi-kapkot-bageshwar-news-hld444545263","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी से पुल बाजार को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी से पुल बाजार को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल
विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी-पुल बाजार के रास्ते की ऐसी हो गई है हालत। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी बाजार से कपकोट के पुल बाजार को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल हो गया है। रास्ते में कई स्थानों पर बारिश के दिनों का मलबा बिखरा है। कुछ स्थानों पर रास्ता टूटा है, जिससे आवाजाही करने वालों को परेशानी हो रही है। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द रास्ते की मरम्मत करने की मांग की है।
भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास से पुल बाजार को जाने के लिए बना रास्ते का उपयोग रोजाना सैकड़ों लोग करते हैं। भराड़ी से कपकोट के लिए वाहन मार्ग से दूरी तीन किमी है, जबकि पैदल मार्ग से मात्र आधा किमी।
स्कूली बच्चे हों या व्यापारी, ग्रामीण हो या स्थानीय सभी लोग रोजाना इस मार्ग से ही आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान टैक्सी स्टैंड के पास से सड़क का पानी और मलबा रास्ते में गिर रहा था। जिसके कारण कई जगहों पर अब भी मलबा और छोटे पत्थर जमा हैं। वहीं पानी बहने से कई स्थान पर रास्ता टूटा हुआ है।
विज्ञापन
इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मार्ग लोनिवि के पास है। कई बार विभाग को मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन विभागीय अधिकारी बजट नहीं होने की बात कह रहे हैं। जल्द ही दोबारा लोनिवि को पत्र भेजा जाएगा।