फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baba Bagnath's shrine will be decorated with Prasad scheme

Bageshwar News: प्रसाद योजना से संवरेगा बाबा बागनाथ का धाम

Tue, 14 Nov 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Baba Bagnath's shrine will be decorated with Prasad scheme
बागेश्वर नगर। संवाद 
बागेश्वर। बाबा बागनाथ का धाम केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना से संवरेगा। योजना के तहत 49 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। निर्माण कार्यों की डीपीआर भारत सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलती से ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में मंदिरों के उत्थान के लिए बनाई गई प्रसाद योजना के तहत बागेश्वर के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के शिव धाम बाबा बागनाथ के मंदिर का चयन किया था। योजना के तहत बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही पर्यटन सुविधाएं जुटाई जानी हैं। बागनाथ धाम के पास से गुजरने वाली सरयू और गोमती नदी के तटों के सौंदर्यीकरण की योजना है।
विज्ञापन

प्रसाद योजना से न केवल मंदिर और घाट संवरेंगे बल्कि मंदिर के पास स्थित नुमाइशखेत से विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क की दशा सुधारी जाएगी। सड़क के साथ ही नदियों पर बने पुलों पर लाइटिंग की व्यवस्था होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की टीम ने प्रस्तावित कार्यों का सर्वे कर लिया है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर जिले के लोगों की नजर टिकी है। लोगों को योजना के धरातल पर उतरने का इंतजार है।


डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि प्रसाद योजना के तहत 49 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। योजना के तहत बागनाथ धाम और नदी, घाटों, सड़क और पुलों का सौंदर्यीकरण होना है। कार्य की डीपीआर भारत सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed