फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Azadi Bachao

देश में चल रही कारपोरेट लूट चिंताजनक

Fri, 15 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Azadi Bachao
आजादी बचाओ - फोटो : अमर उजाला

कौसानी (बागेश्वर)। आजादी बचाओ आंदोलन का दो दिवसीय शिविर कौसानी में शुरू हो गया है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और चिंतकों ने देश में चल रही कारपोरेट लूट पर चिंता जताई।

विज्ञापन


 कौसानी के पंथ वीथिका सभागार में आयोजित सम्मेलन में हिमालय के दोहन पर नाराजगी व्यक्त की गई। सम्मेलन में अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकत्री राधा भट्ट ने कहा कि हिमालय को बचाना है तो यहां के पर्यावरण, लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दिशा में रचना, संघर्ष दोनों करने होंगे। प्रो. शेखर पाठक ने हिमालय की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पर्वतीय अर्थव्यवस्था के परंपरागत तरीकों में जंगल केंद्र में था। परंपरागत बंदोबस्त के खत्म होने और तथाकथित विकास की धारा में पारिस्थितिकी तंत्र खतरे की जद पार कर रहा है। आजादी बचाओ आंदोलन से जुड़े स्वप्निल श्रीवास्तव ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में राजीव लोचन साह, डॉ. मनोज त्यागी, मिथिलेश कुमार, अनिरुद्ध जड़ेजा, समीर बैनर्जी, डॉ. कपिलेश भोज, क्रांति भट्ट, श्रीश कपूर, डॉ. सुंदर सरुखे, विष्णु प्रकाश, बसंत पांडेय, ईश्वर जोशी, पूरन तिवारी, सुमन, इस्लाम हुसैन, अनिल कुमार, डीके जोशी, प्रदीप पांडे, किशन खत्री, मनोज पुरी, अनिल कुमार, कैलाश तिवारी, बसंत खनी सहित देशभर से आए कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed