{"_id":"5ae4aa484f1c1b3b0a8b6f97","slug":"asphalt-over-the-road-varna-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डामर बिछाओ वर्ना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डामर बिछाओ वर्ना आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क
- फोटो : अमर उजाला
पीएमजीएसवाई ने अग्रणी चीराबगड़-पोथिंग सड़क के डामरीकरण के लिए एक महीने पहले निविदा लगा दी थी, लेकिन अब तक सड़क में डामर बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने डामरीकरण का काम शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीएमजीएसवाई ने करीब 62 लाख रुपये की लागत से सात किमी लंबी अग्रणी चीराबगड़-पोथिंग सड़क के डामरीकरण के लिए एक महीने पहले निविदा लगाई थी। लोगों को विश्वास था कि पीएमजीएसवाई सड़क पर डामर बिछाने का काम जल्दी शुरू कर देगा, लेकिन आज तक यह काम कहा कि डामरीकरण शीघ्र कराने के लिए अब तक कई बार मांग कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
आंदोलन की चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व कनिष्ट प्रधान भगवत गढ़िया, पूर्व प्रधान हरीश जोशी, मदन सिंह, कुंदन सिंह, सतीश जोशी और महेश जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन