फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arrangement of Orthopedic Surgeon at Trama Center

ट्रामा सेंटर में आर्थोपैडिक सर्जन की तैनाती शीघ्र होगी

Sat, 02 Dec 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 02 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Arrangement of Orthopedic Surgeon at Trama Center
बागेश्वर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते अपर स्वास्थ्य निदेशक। - फोटो : amar ujala

ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक के संचालन के मामले में हाइकोर्ट की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक (प्रशासन) प्रेम लाल ने बागेश्वर पहुंचकर ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में शीघ्र ही आर्थोपैडिक सर्जन की तैनाती कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


शनिवार को अपर निदेशक प्रेम लाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए वार्डों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के पास स्वास्थ्य कार्ड है उनका इलाज निशुल्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने फार्मेसिस्टों से मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का वितरण और उपलब्ध दवाओं की सूची बनाकर रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य स्टाफ तैनात किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही जरूरी मशीनें और अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की शीघ्र ही तैनाती कर दी जाएगी। बागेश्वर जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा। ब्लड बैंक के मामले में उन्होंने कहा कि ब्लड स्टोरेज सेंटर यहां पर काम कर रहा है। आपातकाल में किसी तरह की सर्जरी होने पर यहीं पर खून उपलब्ध हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed