फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arested in Bageshwar

पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के घर से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Arested in Bageshwar
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रामनगर के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। उसकी मां ने सात मई को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि किशोरी सामान खरीदने बाजार गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने कोतवाली प्रभारी खष्टी बिष्ट और तकनीकी टीम को नाबालिग की बरामदगी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने रविवार को थाना रामनगर जिला नैनीताल ग्राम पुरानी बस्ती मालधनचौड़ निवासी सागर कुमार के घर से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित सागर के खिलाफ धारा 363/366 ए /376 आईपीसी, 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। इस पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी खष्टी बिष्ट, एसआई कृष्णा गिरी, कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, महिला कांस्टेबल गोविंदी गढ़िया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed