फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Another 108 number ablunces found to CHC Cupot

सीएचसी कपकोट को मिली एक और 108 नंबर एबुंलेंस

Sun, 13 Jan 2019 12:10 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो  कपकोट (बागेश्वर)। Published by: Almora desk Updated Sun, 13 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Another 108 number ablunces found to CHC Cupot
सीएचसी कपकोट के लिए पहुंची एक और 108 एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
 शासन ने क्षेत्र के लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को एक और एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग पूरी कर दी है। शासन से यहां एक और 108 नबंर आपातकालीन एंबुलेंस पहुंच गई है। एंबुलेंस मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि विभिन्न रोगों के रोगियों और घटनाओं के पीड़ितों को तुरंत अस्पताल लाने और प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को रेफर करने में खासी सुविधा होगी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि यहां एक और 108 नंबर एंबुलेंस पहुंच गई है। इस सेवा से दूरस्थ क्षेत्रों से रोगियों को अस्पताल लाने में खासी सुविधा होगी। एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। मालूम हो कि यह क्षेत्र बाढ़ और भूस्खलन की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जबकि भूकंप की दृष्टि से यह जोन पांच में आता है। इन आपदाओं से क्षेत्र में हर साल घटनाएं होती रहती हैं, जबकि सड़क और अन्य हादसे अलग से होते हैं। सीएचसी को एक और 108 नंबर मिलने से प्रभावितों को नया जीवनदान मिलेगा। शासन से एंबुलेंस दिलाने में सहयोग करने पर लोगों ने विधायक बलवंत भौर्याल का आभार जताया है। आभार जताने वालों में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, नगराध्यक्ष चंपा देवी, महामंत्री प्रकाश जोशी, गणेश सुरकाली, मुन्ना कपकोटी, गणेश तिरूवा, गोविंद कपकोटी, गोविंद बिष्ट, सभासदों में शामली देव और तनुज तिरूवा आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed