{"_id":"60a7d6bbeaab738b875818fea9423ad7","slug":"annual-churn-vidya-mandir-high-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिर हाईस्कूल बिलौना का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिर हाईस्कूल बिलौना का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागनाथ बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बिलौना ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
बच्चों को जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी होगी। उन्होंने विद्यालय में कक्ष निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रांगण में विधायक दास ने कहा कि सुसंस्कारित शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण होगा। अधिकतर समय बच्चे घर पर रहते हैं इसलिए अभिभावक बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। विद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षा में टॉपर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पुष्पा मेहता ने सभी का स्वागत किया जबकि प्रबंधक एडवोकेट घनानंद जोशी ने वार्षिक आख्या पढ़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रणजीत बोरा ने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य हैं। इसलिए उन्हें बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को भी मेहनत करनी होगी।
बच्चों ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना गाकर की। कार्यक्रम का संचालन पूनम और जया नेगी ने किया। यहां विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया, बीडीसी सदस्य नैन सिंह नेगी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा. आशा तिवारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, धरणीधर जोशी, प्रशांत पांडे, विशन सिंह मेहता, उमेश चंद्र जोशी, हरीश पांडे,मोहन सिंह कार्की, खड़क सिंह टंगड़िया, आदि थे।