फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Announcing to include Bagnath temple in 12 Dhams of Kumaon

बागनाथ मंदिर को कुमाऊं के 12 धामों में शामिल करने की घोषणा

Tue, 15 Jan 2019 12:48 AM IST
Almora desk  अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
 अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Announcing to include Bagnath temple in 12 Dhams of Kumaon
उत्तरायणी मेले का शुभारंभ करते वित्त मंत्री प्रकाश पंत । - फोटो : अमर उजाला
उत्तरायणी कौतिक-2019 का वित्त मंत्री प्रकाश पंत, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने उत्तरायणी मेले को कुंभ की तरह भव्य बनाने और बागनाथ मंदिर को कुमाऊं के 12 धामों में शामिल करने की घोषणा की।
विज्ञापन


इससे पूर्व सोमवार दोपहर एक बजे वित्त मंत्री प्रकाश पंत और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा लोनिवि विश्राम गृह पहुंचे। दोपहर दो बजे बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने नुमाइश खेत में फीता काटकर उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पंत ने मंच से 2022 तक हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधायक चंदन राम दास की ओर से प्रस्तावित 20 लाख की पेयजल योजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे फेज-2 योजना के तहत जिले की नदियों में घाट, तटबंध, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आने वाले समय में इस मेले को कुंभ की तरह भव्य बनाया जाएगा। अभी वर्णमाला सड़क योजना में चार धाम की तर्ज पर कुमाऊं में 12 धामों की यात्रा कराने की योजना है। विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा में कुमाऊं के गोलू धाम, बैजनाथ, बागनाथ धाम मिलाकर 12 धाम बनाए जाएंगे। 

भविष्य में चार धाम यात्रा में आने वाले सैलानी बागनाथ और नयना देवी मंदिर नैनीताल से होते हुए वापस जाएंगे। टम्टा ने कहा कि 1921 में कुली बेगार प्रथा का खात्मा यहीं से हुआ था, इसलिए इस जगह का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने वालों में टेक्सटाइल मंत्रालय दूसरे नंबर पर हैं। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मौजूदगी
विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, शेर सिंह गड़िया, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, भूपेंद्र सुयाल, दीपक खेतवाल, प्रेम सिंह हरड़िया, नितेश वर्मा, नीमा कपकोटी, मुन्नी मेहता, धीरेंद्र परिहार आदि थे।

- मैं चौकीदार हूं, बिना मर्जी के एक रुपया भी नहीं खर्च कर सकता
मेले को आर्थिक मदद दिये जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि बेशक मैं वित्त मंत्री हूं लेकिन प्रजा तंत्र में हम चौकीदार हैं और चौकीदार अपनी मर्जी से एक भी रुपया खर्च नहीं कर सकता है। बजट खर्च करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।  

- अब आठ मिनट में बन रहे हैं लोटे
केंद्रीय कपड़ा  राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि पहले तांबे का एक लोटा बनाने में आठ घंटे लगते थे लेकिन तकनीकी से आठ मिनट में लोटा तैयार हो जा रहा है। इसी तर्ज पर कुटीर उद्योगों को भी तकनीकी से जोड़ा जाएगा।  
- ये जानकारी भी दी  
:- प्रदेश में 23 लाख में से पां च लाख परिावार ले रहे हैं आयुष्मान योजना का लाभ 
:- 18 लाख परिवारों को अटल आयुष्मान योजना से राज्य सरकार दे रही हैं लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed