फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Announcement of 10 lakh for festival

महोत्सव के लिए 10 लाख की घोषणा

Sun, 15 Apr 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ धरमघर (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो/ धरमघर (बागेश्वर)। Updated Sun, 15 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Announcement of 10 lakh for festival
पुरस्कारों के साथ स्कूली बच्चे।  - फोटो : अमर उजाला

धरमघर महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह धर्मशक्तू और क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से महोत्सव का समापन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।  

विज्ञापन


महोत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक दलों के कलाकारों सहित आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


वहां राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह कार्की, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक हरीश चुफाल, हरीश कोरंगा, तारा चंद्र पाठक, पप्पू लाल, धीरज महर, प्रकाश महर, अध्यक्ष गोकुल पंचपाल, व्यवस्थापक किशन राठौर, सचिव केदार महर, कोषाध्यक्ष चेतन धर्मशक्तू आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों प्रदर्शन शानदार 

धरमघर महोत्सव में मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में गौरव पंत प्रथम स्थान पर रहे। क्विज, भाषण में  विक्की महरा, नीरज महरा, कमलदीप महरा, पंकज महरा, गुंजन मेहता विजेता रहे। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में वैष्णवी बिष्ट प्रथम, सोमेश रौतेला द्वितीय, नीलेश धामी तृतीय स्थान पर रहे।

ये रहे लकी ड्रॉ के विजेता

रेफ्रिजरेटर सुरेंद्र कुमार (सिमगड़ी, सौक्युड़ा), एलईडी टीवी श्रेयांश चुफाल (चौकौड़ी), फोर जी स्मार्ट फोन गंगा ऑटो मोबाइल (बेड़ीनाग), साइकिल प्रकाश राम (सिमगड़ी), मिक्सी दिव्यांशु गनघरिया (धूरा)।  


20 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार  

प्रकाश मेहरा (सनगाड़), गौरव पाठक (कराला), शिवांश वर्मा (धरमघर), युवराज पंचपाल (धरमघर), लक्ष्मी आर्या (सिमगड़ी), विजय मेहरा (सनगाड़), गौरव पंचपाल (धरमघर), सिद्धि ग्वाल (धरमघर), प्रकाश महर (सनगाड़), खुशाल धर्मशक्तू (धूरा), रवि कुमार (धूरा), सुनील रावत (बेडीनाग), भवान सिंह मेहरा (बास्ती), दीपक कुमार (कराला), तनुजा पंचपाल (धरमघर), हरीश बाफिला (बेडीनाग) यशोदा देवी (सिमगड़ी), सौरव धानिक (चौकौड़ी), पूरब जौहरी (धूरा)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed