फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Angry people demonstrated against the government

सड़क और पुल की मांग को लेकर आंदोलित लोगों ने सरकार, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry people demonstrated against the government
बागेश्वर के मंडलसेरा में धरने के दौरान प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आंतरिक सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर मंडलसेरा वासियों का आंदोलन जारी है। आक्रोशित वार्ड के लोगों ने जीतनगर में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने भी आंदोलन को समर्थन देकर जल्द सड़क और पुल का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंडलसेरा वार्ड में विवेकानंद विद्या मंदिर के पास से सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए पूर्व में सर्वे और शिलान्यास भी हो गया था। वार्ड के लोगों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिए, लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका। जीतनगर से सरयू नदी पर बनने वाले मोटर पुल का निर्माण कार्य भी शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा सका। वार्ड के लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर निर्माण कार्यों को शुरू करने की मांग की। कोई लाभ नहीं होने पर अब लोग आंदोलन पर डटे हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड के लोगों ने जीतनगर में धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे बालकृष्ण ने कहा कि सरकार विकास कार्यों की उपेक्षा कर रही है। केवल शिलान्यास और लोकार्पण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द जनता की जायज मांग पूरी करने को कहा। इस मौके पर प्रताप सिंह भंडारी, भूपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, गणेश लाल वर्मा, धर्मेंद वर्मा, मुन्नी देवी, बेबी कोरंगा, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed