फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Angered by the teacher's scolding, four schoolgirls escaped from school

शिक्षक की डांट से गुस्सा होकर विद्यालय से भागी चार छात्राएं

Wed, 19 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 19 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Angered by the teacher's scolding, four schoolgirls escaped from school
xvfbdc - फोटो : Getty Images
 शिक्षक की डांट से नाराज होकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चार छात्राएं विद्यालय से भागकर अपनी दोस्त के घर चली गईं। एक साथ चार छात्राओं के लापता होने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय के हास्टल की अधीक्षिका की रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस ने चारों छात्राओं को ताकुला से सकुशल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की एक और सातवीं की तीन छात्राएं चुपचाप हास्टल से निकलकर स्कूल जाने के बजाय गाड़ी में बैठकर अपनी दोस्त के घर ताकुला चली गई।
विज्ञापन

जब एक साथ चार छात्राओं के विद्यालय से गायब होने की जानकारी विद्यालय प्रशासन को मिली तो वहां हड़कंप मच गया। अधीक्षिका सु्शीला बिष्ट ने तत्काल कपकोट थाने में चारों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराई। कपकोट पुलिस ने सभी क्षेत्रों की पुलिस को इसकी सूचना देकर अलर्ट कर दिया। छात्राओं के ताकुला क्षेत्र के कांडे गांव में अपनी दोस्त के घर पर होने की सूचना मिली। इस पर झिरौली थाने के एसओ सत्य प्रकाश रायपा ने पुलिस टीम के साथ कांडे गांव पहुंचकर चारों छात्राओं को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिरौली पुलिस ने चारों छात्राओं को कपकोट पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसओ रायपा ने बताया कि पूछताछ में छात्राओं ने शिक्षक द्वारा डांटने के कारण नाराज होकर स्कूल से भागने की बात कही है। एसओ ने बताया कि छात्राओं की योजना यहां से भी आगे जाने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed