फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anganwadi workers took to the streets demanding an increase in their honorarium.

Bageshwar News: मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took to the streets demanding an increase in their honorarium.
बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने समेत 12 सूत्री मांगों के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं। कार्यकर्ताओं ने नगर से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। डीएम के माध्यम से सीएम और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली के नेतृत्व में तीनों विकासखंड क्षेत्रों से आईं कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुईं। यहां से विशाल जुलूस निकाला गया। तहसील रोड, विकास भवन रोड होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें बेहद कम मानदेय देकर अधिक काम कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मानदेय में 140 रुपये रोजाना की बढ़ाेतरी करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमला दानू, उपाध्यक्ष ममता बोरा, महामंत्री भावना टाकुली, कोषाध्यक्ष प्रभा आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ नीमा गोस्वामी, कपकोट नीमा जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


ये रही मांगें
- न्यूनतम मानदेय 21,000 रुपये करने। - सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये देने। - बॉयोमीट्रिक मशीन से न जोड़ने। - हर साल सीनियरिटी के आधार पर सुपरवाइजर पदों की विज्ञप्ति निकालने। - सेवानिवृत्त की उम्र 62 साल करने और रिटायरमेंट के समय एकमुश्त एक लाख रुपये देने। - एक लाभार्थी का फेस कैपचरिंग एक ही बार करवाने। - आंगनबाड़ी भवन के किराये में बढ़ोतरी करने। - मोबाइल रिचार्ज का रुपया बढ़ाने। - अन्य विभाग का कार्य करने पर संबंधित से 1000 रुपया प्रतिदिन दिलाने। - कार्यकर्ताओं को भी नंदा गौरा योजना का लाभ दिलाने। - गर्भवतियों को पीएमएमवीवाई का रुपया जल्द दिलवाने।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अल्प मानदेय में अधिक कार्य कराया जा रहा है। बच्चों की बुनियादी शिक्षा से लेकर गांव में होने वाले हर छोटे-बड़े कार्य उनसे कराए जाते हैं। जल्द मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए। -विमला कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष, फोटो 16 बीजीएस 04 पी




कोट



पोषण ट्रैकर को लेकर कार्यकर्ता काफी परेशान हैं। फेस कैपचरिंग के लिए बार-बार लाभार्थी के पास जाना पड़ता है। सुबह सात बजे से रात के 10 बजे तक कार्यकर्ता काम कर रही हैं। मानदेय समेत अन्य समस्याएं जल्द दूर होनी चाहिए। -कमला दानू, जिलाध्यक्ष, फोटो 16 बीजीएस 05 पी



--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed