{"_id":"6938634c02346715590a7bbb","slug":"anganwadi-cum-creche-centre-opened-in-jwaladevi-ward-working-women-will-get-relief-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-120554-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ज्वालादेवी वार्ड में खुला आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ज्वालादेवी वार्ड में खुला आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी राहत
Tue, 09 Dec 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की कार्यशील महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति योजना के तहत ज्वालादेवी वार्ड में आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र का शुभारंभ किया गया। क्रेच केंद्र से जिले की कामकाजी महिलाओं को राहत मिलेगी।
मंगलवार को क्रेच क्रेंद्र का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक समय में जब संयुक्त परिवार कम हो रहे हैं और पति-पत्नी दोनों काम कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों की देखरेख चुनौतीपूर्ण हो जाती है। नगर क्षेत्र में यह क्रेच केंद्र विशेष रूप से उन जरूरतमंद कामकाजी महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने केंद्र स्थापित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव ने क्रेच केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को डे केयर, पोषाहार, देखरेख और स्वास्थ्य निगरानी जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विभाग जल्द ही कपकोट और गरुड़ नगर पंचायतों में भी तीन-तीन क्रेच केंद्रों के संचालन का प्रस्ताव है। उन्होंने कामकाजी माताओं से अपील की है कि वे छह माह से तीन वर्ष तक के अपने बच्चों को निकटतम क्रेच केंद्र में पंजीकृत कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस मौके पर सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।