फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   anganbadi workers continue to protest

सर्द मौसम में भी हौसला बुलंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
anganbadi workers continue to protest
बागेश्वर तहसील में धरना देते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठिठुरते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता बुधवार को नौवें दिन भी धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। बुधवार को धरना देने वालों में उपाध्यक्ष लीला आर्या, कोषाध्यक्ष देवकी रावल, ब्लॉक अध्यक्ष गीता पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, किरन साह, गीता फुलारा, मुन्नी आर्या, देवकी रावत, जया जोशी, शोभा बिष्ट, सरित टम्टा, रीता साह, माया दफौटी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

-
बाघ से बचाओ संघर्ष समिति ने गरुड़ में सरकार का पुतला फूंका
गरुड़ (बागेश्वर)। बाघ से बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता तेज बारिश के बीच गरुड़ बाजार पहुंचे। उन्होंने गांधी चबूतरे के पास शासन और प्रशासन का पुतला फूंका। चबूतरे पर हुई सभा में भुवन पाठक ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक साल पूर्व हरीनगरी और सालमगढ़ के आदमखोर तेंदुओं को मारने की मांग के लिए गरुड़ में चक्का जाम किया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तब मात्र कांग्रेस विचारधारा के 14 आंदोलनकारियों के खिलाफ थाने मुकदमा दर्ज किया था। वक्ताओं ने सरकार से मुकदमे वापस लेने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार 11 जनवरी तक मुकदमे वापस नहीं लेगी तो समिति 12 जनवरी को गरुड़ में जन आक्रोश रैली निकालेगी। सभा को प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्या, दीपक गोस्वामी, बसंत नेगी, प्रमोद कुमार, दयाल सिंह आदि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed