{"_id":"6058d4a38ebc3e8ca62a3c55","slug":"and-gave-the-guard-of-honor-to-the-bjp-state-president-bageshwar-news-hld4191792115","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
सत्ता की हनक:बागेश्वर में पुलिस से गार्ड ऑफ ऑनर लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजपा में भी अजब-गजब के किस्से इन दिनों आम हैं। कोई कह रहा है कि भारत अमेरिका का 200 वर्ष गुलाम रहा तो कोई ज्ञापन देने पहुंचे युवाओं से बहस करने लग रहा है। ताजा मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से जुड़ा है, पुलिस ने भारी चूक करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष भी भूल गए कि अब वह मंत्री नहीं हैं, बल्कि सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सहर्ष गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार भी कर लिया और उसका वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस को घेर लिया। विवाद बढ़ने पर कौशिक ने सोशल मीडिया से गार्ड ऑफ ऑनर वाली पोस्ट हटा दी है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बागेश्वर के डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। पिछली बार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर दो अधिकारियों के तबादले से सहमी पुलिस भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पूरा प्रोटोकॉल देने की मंशा से पहले से मुस्तैद थी। पुलिस की टुकड़ी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ आर्नर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी भूल गए कि अब वह मंत्री नहीं हैं। उन्होंने सहर्ष गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया।
कुछ ही देर बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के फेसबुक अकाउंट में बागेश्वर के दौरान स्वागत की तस्वीर साझा की। पोस्ट में चार फोटो थीं, जिसमें एक फोटो गार्ड ऑफ ऑनर की भी थी। एक अन्य फोटो में प्रदेश अध्यक्ष सरकारी हेलीकॉप्टर से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया में बवाल मचा तो गार्ड ऑफ ऑनर वाली फोटो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पोस्ट से हटा दी गई।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गार्ड ऑफ ऑनर लेने की निंदा करते हुए कहा कि कौशिक अब भी सत्ता का मोह नहीं त्याग पाए हैं। दोनों नेताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिलाने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन नहीं मिल पाया।
सरकारी हेलीकॉप्टर उपयोग पर भी उठे सवाल, जांच की मांग
बागेश्वर। बताया जा रहा है कि जिस हेलीकॉप्टर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बागेश्वर पहुंचे वह प्रदेश सरकार का था। इस पर भी बवाल मचा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने इसे सरकारी धन का खुला दुरुपयोग बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ नौकरशाहों के अलावा कोई भी राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं कर सकता। भाजपा सरकारी संपत्ति का पार्टी की संपत्तियों की तरह इस्तेमाल कर रही है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हेलीकॉप्टर का किराया वसूला जाना चाहिए। हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने वाली सरकार के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
-
मेरे स्तर से गार्ड ऑफ ऑनर देने के किसी प्रकार के निर्देश
नहीं थे। सोमवार को पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक बागेश्वर में नहीं थे। द्वितीय अधिकारी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिला दिया। इसमें गलती तो है। प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर।
इधर युवाओं और विधायक भौर्याल में हुई तीखी बहस
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के लीती में रविवार को मत्स्य योजना के शुभारंभ के मौके पर क्षेत्रीय युवाओं की विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के साथ तीखी बहस हो गई। युवाओं और विधायक के बीच ज्ञापन लेने को लेकर हुई तकरार का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक भी विपक्ष के निशाने पर हैं।
रविवार को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल कपकोट के क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू आदि के साथ लीती के रिठकुला में ट्रॉउट मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। मत्स्य योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम चल ही रहा था कि लीती क्षेत्र में संचार व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए संघर्ष कर रहे युवा भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में युवाओं का दल विधायक को ज्ञापन देने पहुंचा।
वायरल वीडियो में विधायक कार्यक्रम के बाद ज्ञापन लेने की बात कहते दिख रहे हैं। इस पर समाजसेवी भूपेंद्र कोरंगा विधायक से कहते हैं कि कार्यक्रम मत्स्य योजना के उद्घाटन का है, आप विकास कार्य गिना रहे हैं। इस पर विधायक कहते हुए दिखे कि कार्यक्रम के बाद ज्ञापन देना। हमने विकास किए हैं, तो बखान तो करेंगे ही। युवा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 17 गांवों को जोड़ने वाला बीएसएनएल का टावर शोपीस बना है, जिओ का टावर शुरू नहीं हुआ है। युवाओं ने विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। युवा भूपेंद्र कोरंगा का कहना है कि इलाका संचार क्रांति के इस युग में फोन सुविधा से भी महरूम है, विधायक के सामने वह अपनी बात नहीं रखेंगे तो और किसके सामने रखेंगे। बाद में विधायक ने युवाओं से ज्ञापन लिया। यह मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है।
लीती के युवा संचार सेवा के संबंध में विधायक को ज्ञापन देना चाहते थे। विधायक ने ज्ञापन लेने से ही इंकार कर दिया। इस पर युवाओं की उनसे तीखी झड़प हुई। जनप्रतिनिधि को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
-हरीश ऐठानी पूर्व जिपं अध्यक्ष बागेश्वर
युवाओं से किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की। युवा नशे में लग रहे थे, कुछ सुनने को ही तैयार नहीं थे। उनका ज्ञापन लिया गया। लीती में अच्छी संचार सुविधा है। निजी कंपनी जियो ने भी टावर लगाया है, वह अपने हिसाब से टावर चालू करेगी।
- बलवंत सिंह भौर्याल विधायक कपकोट