{"_id":"68754b44c87e86175c043833","slug":"among-public-pen-ink-carry-cups-and-plates-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117145-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कोई कलम-दवात तो कोई कप-प्लेट लेकर जाएगा जनता के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कोई कलम-दवात तो कोई कप-प्लेट लेकर जाएगा जनता के बीच
Mon, 14 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न आवंटन शुरू हो गया है। पहले दिन दोपहर दो बजे बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। अधिकतर प्रत्याशी पहले दिन ही चिह्न लेने पहुंच गए जिसके चलते जिला पंचायत और ब्लॉक कार्यालयों में काफी भीड़ रही।
जिला पंचायत सदस्य के 18 सीटों के लिए 69 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक सीट पर निर्विरोध चयन हो चुका है। सोमवार को 63 प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न हासिल किए। आरओ कार्यालयों की रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर विकासखंड में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 80 प्रतिशत, गरुड़ में 70 और कपकोट में 90 प्रतिशत प्रत्याशियों ने पहले दिन चुनाव चिह्न प्राप्त कर लिए हैं।
जिला पंचायत के लिए उगता सूरज, कलम-दवात, कप-प्लेट, गमला, खजूर का पेड़, केतली, कैंची, कुल्हाड़ी आदि प्रतीक चिह्न वितरित किए गए।
ग्राम प्रधान के लिए अनाज की बाली, इमली, कार, आइसक्रीम, किताब, कैमरा, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य में कड़ाही, अंगूठी, अनार, ईट, कांच का गिलास आदि प्रतीक चिह्न बांटे गए।
विज्ञापन
ब्लॉक के बाहर सजी दुकानें
चुनाव चिह्न आवंटन शुरू होते ही ब्लॉक कार्यालयों के बाहर प्रतीक चिह्न बनी टोपियां, कार्ड, बिल्ला, टीशर्ट आदि बेचने वालों ने अपनी दुकानें सजा लीं। प्रत्याशियों ने भी इनकी दुकानों से जमकर खरीदारी की।
जाम से बेहाल हुए लोग
ब्लॉक कार्यालय में भीड़ लगने का असर यातायात पर दिखा। बागेश्वर के वन विभाग को जाने वाली सड़क पर जाम के हालात बन गए। हर जगह वाहन ही खड़े दिख रहे थे। कपकोट में ब्लॉक कार्यालय के आगे जाम लगने से बागेश्वर-कपकोट के बीच वाहनों की आवाजाही पर असर दिखा। लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।