{"_id":"039a7219d9ac2c138be4a08b09944e68","slug":"amisa-nawal-anil-live-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीसा, नवल, अनिल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीसा, नवल, अनिल ने जीते मैच
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बैडमिंटन संघ की ओर से यहां जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने कैरियर से जोड़ने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच अमीसा, नवल और अनिल ने जीता।
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में ब्लॉक प्रमुख खेतवाल ने कहा खेलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। युवाओं से अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्रतियोगियों से अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को कहा। बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष हरीश खेतवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला जज डा. ज्ञानेंद्र शर्मा, सीजेएम चंद्रमणि राय, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधकों के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में विजेता रहेंगे, वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने जाएंगे।
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में अमीसा ने मनीषा, नवल ने शुभम, अनिल ने देवेंद्र को हराया। कार्यक्रम का संचालन जिज्ञासु पंत, कोच चंदन कोरंगा ने किया। वहां सुरेश खेतवाल, संजय वर्मा, कैप्टन हरेंद्र भाकुनी, अनिल कार्की, कमलेश तिवारी, विपिन कर्नाटक, खेल अधिकारी आरएस अधिकारी, जुबैद अहमद, अजय चंदोला आदि थे।