फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Amendment 39 proposed sites in Bageshwar district votable

बागेश्वर जिले में 39 मतदेय स्थलों के संशोधन का प्रस्ताव  

Mon, 06 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 06 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं तहसीलदारों की बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। 

विज्ञापन

डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों एवं सुपरवाइजरों ने मार्च और अप्रैल में 10 बिंदुओं के आधार पर मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया था। इसमें कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 24 कुल मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। इसके तहत नौ मतदेय स्थल भवन जीर्णशीर्ण होने के कारण प्रस्तावित हैं। दूरी अधिक होने और विद्यालय बंद होने से छह मतदेय स्थल, स्कूलों के उच्चीकरण के कारण आठ मतदेय स्थल तथा गांव की दूरी अधिक होने के कारण एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल शामिल होने के कारण मतदेय स्थलों में संशोधन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसी तरह बागेश्वर विस क्षेत्र 15 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदाता सूची अद्यावधिक बनाने के लिए बीएलओ की तरह बीएलए नियुक्त कर सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि एक जुलाई से 20 जुलाई तक नियुक्त बीएलओ घर-घर जाकर नए और छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे। उन्होंने तहसीलदारों को 20 जुलाई तक अभियान के तौर पर डुप्लीकेट मतदाताओं को नोटिस जारी करने को कहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने मतदाताओं और बूथों की संख्या की जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, कांग्रेस के जिला महामंत्री किशन सिंह कठायत, सपा जिलाध्यक्ष दीवान सिंह मलड़ा, आप पार्टी के उमेश टाकुली, सपा नगर अध्यक्ष देशदीपक सिंह, बसपा के श्रीराम सहित एडीएम एसएस जंगपांगी, तहसीलदार खुशबू आर्या सहित सभी तहसीलों के तहसीलदार मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed