{"_id":"626c346a6ad19e2e91699938","slug":"alvida-juma-namaz-bageshwar-news-hld4610530102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुम्मे की नमाम में मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुम्मे की नमाम में मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
अलविदा जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की। नगर के मस्जिदों में अल्ला की इबादत के लिए रोजेदारों ने सिर झुकाया। रोजेदारों ने मुल्क की बेहतरी और अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
माहे रमजान में रमजान की अलविदा जुमा पर अल्लाह की इबादत में नमाज पढ़ना बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि अलविदा जुमा पर नमाज पढ़ने वालों की अल्लाह कामना पूरी करता है। इधर कोरोनाकाल के चलते दो साल बाद मस्जिदों में जमा होकर नमाज अदा करने की खुशी रोजेदारों के चेहरों में दिखी। ईद के चांद से पहले का यह आखिरी जुमा होता है।
ईद की तैयारियां, बाजार होने लगा गुलजार
अल्मोड़ा। अलविदा की नमाज के बाद ईद की तैयारियां होने लगी है। ईद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में भीड़ उमड़ने के साथ ही खरीदारी भी होने लगी है। रोजे के बाद आने वाले ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। ईद पर घरों में विशेष खानपान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भी बनते हैं। ईद के लिए सिवइयां समेत अन्य चीजों की खरीदारी की जा रही है। लोग कपड़ों की दुकानों में आकर पूछताछ कर रहे हैं। नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना, बाजार, कचहरी बाजार में खरीदार आने से चहल पहल बढ़ी है।
विज्ञापन
अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ
बागेश्वर। रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा नमाज अदा की। मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह से देश में अमन और चैन कायम रखने की दुआ मांगी। शुक्रवार को मौलाना उबेद उर रहमान कासमी ने रोजेदारों को अलविदा की नमाज पढ़ाई। वहां पर असलम अख्तर, फिरोज अख्तर, मोहिनुद्दीन अहमद, शोएब खान, मो. नाजिम, हाजी हसीब सिद्दीकी, इमरान खान, इफ्तिखार अहमद आदि थे।