फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Almora Haldwani Route Distrubed

Bageshwar News: दूसरे दिन भी अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाना हुआ मुश्किल

Sun, 11 Feb 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 11 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Almora Haldwani Route Distrubed
शनिवार को सुनसान पड़ा अल्मोड़ा का टैक्सी स्टैंड। संवाद
200 से अधिक टैक्सियों और 30 केमू की बसें नहीं चलीं
विज्ञापन

हल्द्वानी में कर्फ्यू के चलते अल्मोड़ा में दूसरे दिन भी यातायात व्यवस्था नहीं आई पटरी पर


अल्मोड़ा। हल्द्वानी में कर्फ्यू के चलते जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शनिवार को दूसरे दिन भी अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर टैक्सी और केमू बसों का संचालन ठप रहा। यात्री स्टेशनों में वाहनों की तलाश में भटकते रहे। वाहन न मिलने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए रोजाना 3000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। केमू और टैक्सी यात्रियों से खचाखच भर कर जाते हैं। हल्द्वानी में कर्फ्यू के चलते पहाड़ की लाइफलाइन केमू और टैक्सी पर भी पड़ा है। शनिवार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली 200 टैक्सी और 30 केमू की बसों के चक्के जाम रहे। इधर, रोडवेज की बसों का संचालन रोजाना की तरह हुआ।
विज्ञापन

टैक्सी संचालकों को दो दिन में 68 लाख का नुकसान

अल्मोड़ा। टैक्सियों का संचालन नहीं होने से टैक्सी मालिकों को दो दिन में 68 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। टैक्सियां खड़ी रहने से टैक्सी चालकों, मालिकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-01

एनटीडी निवासी दीप्ति सक्सेना टैक्सी स्टैंड में टैक्सी का इंतजार कर रही हैं। बताया कि हल्द्वानी जाना है लेकिन टैक्सियां एक भी नहीं है। अन्य वाहन भी नहीं मिल रहे हैं। जिससे दिक्कतें हो रही है।

केस-02

ढूंगाधारा निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि टैक्सी स्टैंड में टैक्सी का इंतजार करते हुए एक घंटे से भी अधिक समय हो गया है लेकिन अभी वाहन नहीं मिला। केमू स्टेशन गया तो वहां भी बस नहीं मिली। अब बैरंग लौटना पड़ रहा है।
कोट- हल्द्वानी में कर्फ्यू है। जिस कारण केमू बसों का संचालन स्थगित रहा। हालात सामान्य होने पर बसों का संचालन किया जाएगा। -हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक केमू हल्द्वानी

फोटो- 10एएलएम05पी-शनिवार को सुनसान पड़ा अल्मोड़ा का टैक्सी स्टैंड। संवाद
बागेश्वर-हल्द्वानी रूट पर नहीं चली केमू की नौ बस
बागेश्वर। हल्द्वानी में हुई हिंसा का असर बस सेवाओं पर भी पड़ा है। जिले से हल्द्वानी रूट पर मात्र छह ही बस चली। हालांकि अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में कई बसों को भेजे जाने से भी सेवा प्रभावित हुई है।
बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक 15 बसों का संचालन होता है। हल्द्वानी में बृहस्पतिवार की शाम को हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को बस सेवाओं पर अधिक असर नहीं पड़ा था। हालांकि शनिवार को बसों का संचालन प्रभावित हुआ। केमू स्टेशन से हल्द्वानी के लिए नौ बस नहीं चली। इधर, केमू स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी रूट पर चलने वाली अधिकांश बस सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के लिए अधिग्रहीत की गई हैं। हल्द्वानी की घटना का असर केवल एक-दो रूट पर चलने वाली बसों पर ही हुआ है।

आपूर्ति पर नहीं दिखा असर
बागेश्वर। हल्द्वानी में लगाए गए कर्फ्यू का असर आपूर्ति पर नहीं दिखा। सब्जी के वाहन और ईंधन की गाड़ियां चल रही हैं। नगर के पेट्रोल पंपों पर फिलहाल डीजल और पेट्रोल की किल्लत नहीं हैं। सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति भी प्रभावित नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed