अनंत निधि समिति में खाताधारकों ने रुपये न लौटने पर काटा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को समिति के एजेंट और खाताधारक अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के दफ्तर में पहुंचे। समिति की एजेंट बसंती देवी ने बताया कि वह सालों से समिति में खाताधारकों के रुपये जमा कर रही हैं। लाखों से ज्यादा रुपये जमा कराए गए हैं। कई उपभोक्ताओं के खाते की अवधि पूरी हो चुकी है।
इसके बावजूद समिति से उनके रुपये नहीं लौटाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाताधारक उनके घर पर पहुंच रहे हैं लेकिन समिति संचालक रुपये नहीं लौटा रहे हैं। खाताधारक दुर्गा देवी ने कहा कि उनके 27 हजार रुपये भी फंसे हुए हैं। खाताधारकों ने एसपी से मामले की जांच करने और उनके जमा धन को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। खाताधारकों ने हंगामा काटना शुरू किया तो दफ्तर से कर्मचारी गायब हो गए।
समिति के खिलाफ कपकोट में पहले से ही एक केस दर्ज है, इसकी जांच हो रही है। यदि यहां भी लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी
- महेश चंद्र जोशी, सीओ बागेश्वर।