फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   All roadways services were operational, four KEMU services were operated.

Bageshwar News: रोडवेज की सभी सेवाएं चलीं, केमू की चार सेवाओं का हुआ संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
All roadways services were operational, four KEMU services were operated.
बागेश्वर। दीपावली के बाद बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर भी रौनक घट गई है। केमू के चालक और परिचालकों के अवकाश पर जाने से सीमित संख्या में बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज की सभी सेवाएं चलीं, लेकिन यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कम रहीं। टैक्सी स्टैंडों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को केमू की मात्र चार सेवाओं का संचालन ही हल्द्वानी रूट पर हुआ। बाकी 16 सेवाओं का संचालन चालक-परिचालकों के त्योहार की छुट्टी जाने से बाधित रहा। हालांकि जिले से चलने वाली रोडवेज की सभी सेवाओं का संचालन सुचारू रहा। दिल्ली-अठपैसिया, दिल्ली-मुनस्यारी, धरमघर-दिल्ली और बरेली-बागेश्वर रोडवेज सेवाओं का संचालन होने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलीं। जिले के आंतरिक मार्गों पर टैक्सियों का संचालन सुचारू रहा। हालांकि टैक्सी स्टैंडों पर यात्रियों की संख्या सीमित थी। केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि फिलहाल सेवाएं सीमित चल रही हैं। आज से बसों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। रोडवेज के प्रभारी स्टेशन इंचार्ज गुंसाई राम ने बताया कि सभी सेवाएं चल रही हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या कम है। दो-तीन दिन बाद प्रवासियों के लौटने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोेतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed