फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Alert For Corona virus in Bageshwar

कोरोना-डीएम कार्यालय में कर्मचारी दो पालियों में करेंगे काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Alert For Corona virus in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कलक्ट्रेट कर्मी अब दो पालियों में काम करेंगे। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ बजे से शाम पांच बजे तक कार्य होगा। इसके लिए डीएम रंजना राजगुरु ने डीएम कार्यालय में तैनात कार्मिकों की ड्यूटी का रोस्टर बना दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि किसी भी स्थान पर अधिक लोग एकत्र न हों। इसीलिए सभी कार्मिक निर्धारित अवधि में नियमानुसार कार्यों का निष्पादन करेंगे और अपने पटलों में अनावश्यक भीड़ नहीं होने देंगे। पालीवार तैनात कार्मिकों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर वह फोन पर निरंतर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना से बचाव, रोकथाम, जिले के लोगों को कोरोना नियंत्रण की सही जानकारी दिलाने के लिए प्रत्येक तहसील क्षेत्र में सचल दस्तों का गठन किया है। इन वाहनों के माध्यम से आम जनता तक कोरोना से बचाव, रोकथाम के साथ ही क्या करें और क्या न करें जैसी जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को एक लाख, सीएमएस को 25 हजार दिए
बागेश्वर। डीएम ने कोरोना को देखते हुए सीएमओ डॉ. बीएस रावत को एक लाख और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी को 25 हजार की राशि अवमुक्त की है। कहा कि अतिरिक्त धन की जरूरत हो तो तत्काल मांग की जाय, ताकि जरूरी धन का आवंटन किया जा सके। कहा कि कोरोना के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यालय परिसर, वाहनों का सैनिटाइजेशन करें
बागेश्वर। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालय परिसर का सैनिटाइजेशन करा कार्यालय में हैडवॉश, सैनिटाइजर या साबुन रखने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जहां आम जनता की अधिक संख्या में आवाजाही होती है, वहां साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखते हुए आम जनमानस को भी जागरूक करें। उन्होंने परिवहन विभाग को सार्वजनिक परिवहन के साधन बस, टैक्सी आदि को सैनिटाइज करवाने और यात्रियों को कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए पर्चे बांटने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed