{"_id":"72eecaf32eec0d218e7527ccc0dd919d","slug":"agition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मीवालों ने दी आंदोलन तेज करने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मीवालों ने दी आंदोलन तेज करने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मी गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार चौथे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में शनिवार को चंद्रा कर्म्याल, मोहनी देवी, पुष्पा देवी और भागुली देवी बैठीं।
विज्ञापन
महिला आंदोलनकारियों ने धमकी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आंदोलन स्थल पंचायत घर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव के अनेक हिस्सों का विद्युतीकरण नहीं किया गया है। दूर संचार सुविधा न होने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
पीने के पानी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। कपकोट-कर्मी सड़क की हालत सुधारकर शीघ्र डामरीकरण नहीं हुआ है। सड़क निर्माण में प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। ओलावृष्टि और सूखे से तबाह हुई फसलों का भी प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महिपाल राम और संचालन स्वरूप सिंह कर्म्याल ने किया। सभा में गांव के कई लोग मौजूद थे।