{"_id":"587e54664f1c1b665feffa48","slug":"after-laying-a-new-pipeline-connection-to-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पाइप लाइन बिछाने के बाद कनेक्शन दिए जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पाइप लाइन बिछाने के बाद कनेक्शन दिए जाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेही क्षेत्र के भटखोला गांव में सालों पहले बनी पेयजल योजना में पानी की उपलब्धता कम होने के बावजूद इसी योजना से नए कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। इससे पेयजल की कमी होने लगी है। जन कल्याण समिति खरेही के अध्यक्ष ने नई पाइप लाइन बिछाने के बाद ही कनेक्शन बांटने की मांग की है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष धर्मानंद भट्ट ने कहा है कि भटखोला में वर्षों पूर्व बनी पेयजल योजना से 11 निजी संयोजन हैं। जबकि पांच सार्वजनिक नल (स्टेंड पोस्ट) बनाए गए हैं। मुख्य टैंक से गांव के लिए सवा इंच के पाइप से जलापूर्ति होती है। जल संस्थान द्वारा गांव में इसी लाइन से नए कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। इसके चलते पानी की कमी होने लगी है। यदि इसी तरह कनेक्शन जोड़े जाते रहे तो गर्मियों में लोगों को जबरदस्त पेयजल किल्लत से जूझना पड़ सकता है।
समिति के अध्यक्ष का कहना है कि इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय कर्मियों द्वारा अधिशासी अभियंता स्तर से अनुमति लेने की बात कही जा रही है। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से पेयजल कनेक्शन वितरित करने से पहले गांव के लिए दो इंच की नई पेयजल योजना बिछाने की मांग की है।