{"_id":"617c3d0ff3186e28704b2f6b","slug":"administration-closed-the-search-against-the-guide-relatives-lodged-missing-bageshwar-news-hld443066065","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बंद की गाइड खिलाफ की तलाश, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बंद की गाइड खिलाफ की तलाश, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
विज्ञापन
लापता खिलाफ सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सुंदरढूंगा ग्लेशियर में लापता गाइड खिलाफ सिंह की खोजबीन के लिए चल रहा अभियान प्रशासन ने बंद कर दिया है। ग्लेशियर की खोजबीन के लिए गया एसडीआरएफ के सदस्यों का दल कपकोट लौट आया है। गाइड का पता नहीं लगने से नाराज परिजनों ने कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर जल्द खोजबीन करने की मांग की है।
वाछम गांव के जैकुनी तोक निवासी गाइड खिलाफ सिंह विगत 12 अक्तूबर को पांच बंगाली ट्रैकरों और चार पोर्टरों को साथ लेकर सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए थे। भारी बर्फबारी के बीच सभी लोग वहां फंस गए। प्रशासन ने अथक प्रयास के बाद पांचों ट्रैकरों के शव बरामद कर लिए, लेकिन गाइड का पता नहीं चल सका। इसके बाद भी दो दिन तक प्रशासन ने गाइड की तलाश की लेकिन पता नहीं चलने पर शुक्रवार को खोजबीन बंद कर दी गई। इससे गाइड के परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी है। खिलाफ के भाई आनंद ने कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसका पता लगाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह दानू ने कहा कि प्रशासन ने ट्रैकरों की खोजबीन में तत्परता दिखाई लेकिन स्थानीय नागरिक की तलाश बंद कर दी। उन्होंने प्रशासन से तलाश जारी रखने और प्रभावित के मासूम बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
परिजनों ने खिलाफ के अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की
बागेश्वर। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह दानू ने बताया कि खिलाफ सिंह के जीवित बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके मद्देनजर परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कर दी है। परिजनों ने 18 अक्तूबर को उसकी मौत की आशंका जताते हुए शुक्रवार को उसका पीपलपानी संस्कार कराया जिसके बाद परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने को कपकोट पहुंचे।
विज्ञापन
कोट--------------
एसडीआरएफ ने सुंदरढूंगा ग्लेशियर में सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन गाइड का पता नहीं चल सका। ग्लेशियर में बर्फबारी तेज होने के कारण आगे खोजबीन जारी रखना संभव नहीं था। इसको देखते अभियान को बंद कर दिया गया है। ग्लेशियर में गए स्थानीय ग्रामीण के साथ एसडीआरएफ के तीन जवान लौट आए हैं।
पारितोष वर्मा, एसडीएम कपकोट
कोट
सुंदरढूंगा ग्लेशियर में लापता गाइड खिलाफ सिंह के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस टीम ग्लेशियर में गए चारों पोर्टरों को बुलाकर पूछताछ करेगी। उसी अनुरूप खोजबीन का कार्य शुुरू किया जाएगा।
मदन लाल, थानाध्यक्ष कपकोट