{"_id":"5e8dfcd78ebc3e6fd5009bd5","slug":"add-one-thousand-rupees-to-the-account-of-registered-workers-bageshwar-news-hld379579478","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले
विज्ञापन
बागेश्वर में लोगों को भोजन पैकेट वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के दौरान जिले में बेरोजगार हुए पंजीकृत मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि डाली जा रही है।
जिले में 5210 मजदूर पंजीकृत हैं। लाभ के लिए 3460 मजदूरों का चयन किया गया है। श्रम विभाग ने अब तक 3027 पंजीकृत मजदूरों के खाते में धनराशि डाल दी है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने शेष मजदूरों के खातों में भी रकम डालने के निर्देश दिए हैं। श्रम परिवर्तन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि बताया कि सभी पंजीकृत मजदूरों के खाते में धनराशि भेजने का कार्य जारी है। यदि किसी श्रमिक का पंजीकरण नहीं हुआ है, तो वह विभाग में पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण कराने के लिए मनरेगा जॉब कार्ड या किसी ठेकेदार के यहां तीन माह कार्य का शपथ पत्र होना चाहिए। संवाद
असंगठित मजदूरों और अन्य असहाय लोगों को दी जा रही सहायता
बागेश्वर। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम लिए प्रदेश में किए गए लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग खाद्यान्न किट वितरित कर रहा है। बुधवार को गरुड़ तहसील में 200, बागेश्वर, कपकोट और और कांडा तहसील में 100-100 पैकेट वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ता मोदी किचन में भोजन बनाकर जरूरतमंदों को खिला रहे हैं। पार्टी नगर अध्यक्ष रमेश तिवाड़ी ने बताया कि भोजन बनाने के काम में तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। संवाद