फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Action will be taken on employees who have been absent for a long time

लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on employees who have been absent for a long time
बागेश्वर में पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने बुधवार को बागेश्वर तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को जनसमस्याओं का समय पर निदान करने के निर्देश दिए और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील में बने जनाधर केंद्र और रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से संबंधित उपकरण टेलीफोन, फैक्स, रिकॉर्ड रूम, प्रमाण पत्र सहित सभी पटलों का निरीक्षण किया। पटल सहायकों को पंजीकाओं का रख रखाव बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी को नियमित रूप से कोर्ट लगाने और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

अधिकारियों से लोगों को तहसील से बनने वाले प्रमाण पत्र समय पर देने और शत प्रतिशत वसूली करने के भी निर्देश दिए। पूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संशोधित और नए राशन कार्ड समय पर उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान एसडीएम योगेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार नवाजिश खलीक, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed