फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accused of threatening to kill acquitted

Bageshwar News: जान से मारने की धमकी देने का आरोपी दोषमुक्त

Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill acquitted
बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अदालत ने मारपीट, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को दोषमुक्त किया है। मामले में अभियोजन आरोपों को सिद्ध नहीं कर सका जिसका लाभ आरोपी को मिला।
विज्ञापन


कथानक के अनुसार वादी विशन राम निवासी गुनाकोट ने राजस्व उपनिरीक्षक अमसरकोट क्षेत्र को तहरीर देकर बताया कि 11 मई 2022 को उनके गांव में सीमी नरगोल से बरात आई थी। जहां आनंद राम, मनोज कुमार, संतोष कुमार निवासी सीमी नरगोल ने उसके साथ मारपीट, गालीगलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक ने तीनों के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान आनंद राम के खिलाफ उक्त धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में तीन गवाह पेश कराए गए। आरोपी की ओर से अधिवक्ता हरीश चंद्र जोशी ने मामले की पैरवी की। न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त करने का निर्णय सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed