फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   accused of saruli murder case arrested

पेंशन की रकम लूटने के लिए की थी सरूली आमा की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
accused of saruli murder case arrested
ागेश्वर में सूपी के सरुली हत्याकांड का खुलासा करतीं एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरूली हत्याकांड का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में दुर्गा ने बताया कि उसने पेंशन के रुपये लूटने के लिए घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बड़ियाट और चुराया गया बक्सा बरामद किया है।
विज्ञापन

कपकोट के ग्राम सूपी तोक महरुणा निवासी सरुली देवी (76) पत्नी लछम सिंह की 26 अगस्त की रात को हत्या कर दी गई थी। मामले में सरुली के बेटे दान सिंह ने 27 अगस्त को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बूढ़ी मां सरुली देवी पुराने मकान में अकेली रहती थी। उसने गांव के दुर्गा सिंह पर सरुली की हत्या का शक जताया था। इस पर पुलिस ने दुर्गा सिंह के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ महेश चंद्र जोशी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी दुर्गा को बुधवार शाम घिंगरानी तोक में सरयू नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि सरुली आमा पेंशन के रुपये लाई थी। उसी पैसे को लूटने के लिए वह आमा के कमरे में गया था। लेकिन, इस दौरान आमा की नींद खुल गई और इस पर उसने आमा की हत्या कर दी।

इधर चुराया गया बक्शा बरामद होने पर विवेचना के दौरान इस मामले में धारा- 394 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी एसओ खुशवंत सिंह, एसआई सुष्मिता राना, लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार, शंकर राम, गणेश कुमार, पवन कुमार, गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed