{"_id":"5c55d467bdec2253970c41e6","slug":"accused-arrested-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से फरार ईनामी आरोपी को मुंबई से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से फरार ईनामी आरोपी को मुंबई से दबोचा
Sat, 02 Feb 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से फरार ईनामी आरोपी युवक को बैजनाथ पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। युवक पर एक किशोरी को भगा कर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
साल 2017 में गरुड़ तहसील के एक गांव के निवासी ने राजस्व पुलिस में एक युवक जानकी प्रसाद पर नाबालिग बेटी के भगाने का आरोप लगाया था। करीब एक माह बाद यह मामला सिविल पुलिस के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
आरोपी इस बीच फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 2500 रुपये का ईनाम तक घोषित भी किया था। इधर, एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर 22 जनवरी को एक टीम को मुंबई भेजा गया। टीम ने 29 जनवरी को बसई, थाना वालीव मुंबई से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। दोनों को वहां सीजेएम कोर्ट बसई में पेश किया गया। वहां से सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को एक फरवरी को बागेश्वर लाया गया। जहां आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।