{"_id":"58b1c1174f1c1b701cb25e52","slug":"abvp-aaisf-and-burnt-effigies-of-sfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने एआईएसएफ और एसएफआई का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने एआईएसएफ और एसएफआई का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूूूराो बागेश्वर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में देश विरोधी नारे लगाए जाने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में आक्रोश है। नारों के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में एआईएसएफ और एसएफआई का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे में पुतला दहन करते हुए एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री आदर्श कठायत ने कहा कि विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाकर देश की अखंडता और एकता को तोड़ने का षडयंत्र किया जा रहा है। अभाविप देश में इस तरह की गतिविधियां करने वालों को बर्दास्त नहीं करेगा।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस मामले में शीघ्र दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक विशाल नेगी, हरीश मेहरा, दीपक सिंह गस्याल, मनोज गोस्वामी, पंकज कोरंगा, मनोज बचखेती, सूरज नेगी, राजेंद्र सिंह दानू, अंकित ऐठानी, कृष्णा फर्स्वाण, केतन साह, मयंक चौबे, पंकज कुमार, पप्पू कोरंगा, गोविंद मेहरा, प्रकाश कालाकोटी, भूपेंद्र दानू आदि शामिल थे।