फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Absent employee to clarify: DM

अनुपस्थित कर्मचारी स्पष्टीकरण दें : डीएम

Wed, 28 Dec 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 28 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Absent employee to clarify: DM
रजिस्टर देखते डीएम - फोटो : amar ujala
 डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय, बीज गोदाम, मृदा परीक्षण केंद्र, सिंचाई विभाग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन


ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में प्रभारी बीडीओ, जेईएमआई, स्वच्छक अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं होने पर उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्पष्टीकरण के निर्देश सीडीओ को दिए। लेखाकार ने डीएम कोे कार्यालय में स्टाफ की कमी बताई।
विज्ञापन


बीज गोदाम की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर प्रभारी निरीक्षक एमपी जोशी अनुपस्थित मिले। 27 एवं 28 दिसंबर को पंजिका में हस्ताक्षर नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। बीज वितरण पंजिका सही पाई गई। उन्होंने मृदा परीक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए मृदा लैब में मृदा कार्डों के वितरण की जानकारी ली। उन्होंने लैब प्रभारी को मृदा कार्ड के बाहर मार्कर से अंकन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने परीक्षण के लिए रसायन की उपलब्धता की जानकारी ली बताया गया कि रसायन पर्याप्त है। उन्होंने प्राप्त सैंपलों  का समय से परीक्षण कर किसानों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 सिंचाई विभाग के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि 10 कर्मचारियों का स्टाफ है जिसमें से तिलराम रनर तथा कलावती देवी अनुपस्थित पाई गई। सिंचाई खंड तृतीय में एक कर्मचारी अवकाश पर मिला। सिंचाई खंड कपकोट में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विशन राम अनुपस्थित पाए गए। उन्होेंने अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों  का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण के दौरान महिपाल सिंह दानू प्रशासनिक अधिकारी अनुपस्थित मिले। नर सिंह चौकीदार 22 दिसंबर से अनुपस्थित मिले। दोनों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ एसएसएस जंगपांगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed