{"_id":"cf10f00549f5e1b9b72891e70090c439","slug":"abortion-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में मिला छह महीने की कन्या का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में मिला छह महीने की कन्या का भ्रूण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
नुमाइशखेत में नगर पालिका परिषद के कार्यालय के समीप गली में कन्या का लगभग छह माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस इसे अवैध संबंधों का नतीजा मान रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह साढे़ सात बजे नगर पालिका की स्वच्छक कूड़ा उठाने आई थी। वहां एक गत्ते की पेटी पड़ी थी, जिसमें कुछ कपड़े थे। स्वच्छक ने गत्ते को अपनी हाथगाड़ी में उलटा तो दो सलवारों के अंदर भ्रूण लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
स्वच्छक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया और र्भू्ण सहित कपड़ों को उसी तरह पेटी में डालकर यथा स्थान रख दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रभारी कोतवाल प्रतिमा भट्ट ने मौका मुआयना किया और भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि कन्या के इस भ्रूण की आयु लगभग छह महीना है। इस मामले के दोषी का पता करने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि किसी ने अवैध संबंधों के बाद लोक लाज से बचने के लिए भ्रूण को गिराकर यहां डाल दिया।