फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Aajivika in bageshwar

घर लौटे लोगों की आजीविका के लिए कलस्टर का चयन करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Aajivika in bageshwar
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर सीडीओ डीडी पंत ने कोरोना संक्रमण के बाद घर लौटे करीब तीन हजार लोगों की आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दो-दो क्लस्टरों का चयन कर दो मई तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आजीविका संवर्धन की सफलता के लिए गतिविधियों को एक क्लस्टर के रूप में शुरू किया जाएगा। ताकि गतिविधियों के संचालन, अनुश्रवण में सुगमता हो और मार्केटिंग में होने वाली समस्याओं को भी दूर किया जा सके। उन्होंने डीडीओ, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम, सीवीओ, सीएओ, डीएचओ, डीपीआरओ, जीएम डीआईसी, परियोजना प्रबंधक आजीविका, प्रभारी निरीक्षक रेशम, भेषज अधिकारी आदि को जिले में कम से कम दो क्लस्टरों के चयन के निर्देश दिए हैं। क्लस्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आजीविका संवर्द्धन गतिविधियों जैसे कृषि बीज उत्पादन, खाद्यान्न की पैकेजिंग, मार्केटिंग, पुष्प उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मसाला उत्पादन, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी उत्पादन आदि का संचालन किया जाएगा। डीपीआरओ को इस संबंध में निर्धारित प्रारूप सभी ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed