{"_id":"6102f8bf8ebc3e09116f89b4","slug":"a-youth-arrested-with-5-18-grams-of-smack-bageshwar-news-hld4328246162","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.18 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.18 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर में स्मैक तस्करी का खुलासा करते एसपी अमित श्रीवास्तव: विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 5.18 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली में एसपी अमित श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग ड्यूटी के दौरान भटोली गांव को जाने वाले मार्ग से सुरेंद्र सिंह निवासी द्वारसों, हाल निवासी बनखोला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया। टीम में एसआई प्रहलाद सिंह, आरक्षी संतोष राठौर और आरक्षी तारा भाकुनी शामिल थे।
नशे में वाहन चलाने पर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई
अल्मोड़ा। इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत के नेतृत्व में लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम भकुना निवासी चालक प्रकाश सिंह डंगवाल शराब के नशे वाहन चलाता पाया गया। इस पर पुलिस ने वाहन (पीबी01बी6255) को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।