फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A spokesman for science and study of children destroyed

विज्ञान के प्रवक्ता नहीं, बच्चों की पढ़ाई चौपट 

Thu, 14 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 14 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
A spokesman for science and study of children destroyed
स्‍कूूल - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पीएस डसीला राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली में इंटर में विज्ञान विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। प्रवक्ताओं के नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई ठप है। साथ ही विद्यालय के जीर्णशीर्ण भवनों का भी आज तक जीर्णोद्धार नहीं हो सका है। विद्यालय में चहारदीवारी, विद्यालय को जाने वाले रास्ते की हालत भी खस्ता है। क्षेत्र के लोगों ने शासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली विद्यालय 400 नाली भूमि में स्थापित है। यहां मौजूदा समय में छात्र संख्या 257 है। इंटर में रसायन विज्ञान, भौतिक और जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं और एलटी के तीन पद भी लंबे समय से रिक्त हैं। पिछले वर्ष तक गेस्ट टीचरों से बच्चों को थोड़ी-बहुत राहत मिली थी। चालू सत्र में गेस्ट टीचरों की पुनर्नियुक्ति नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। इंटर में विज्ञान वर्ग के बच्चों के लिए प्रयोगशाला और कंप्यूटर कक्ष भी भी नहीं है। विद्यालय में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य, वरिष्ठ लिपिक, स्वच्छक के पद भी खाली हैं।
विज्ञापन


लिकाओं के लिए शौचालय तो है, लेकिन शिक्षकों और छात्रों के लिए ठोस व्यवस्था नहीं है। स्कूल को जाने वाला रास्ते की हालत भी खस्ता है और बरसात में यह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। विद्यालय के कुछ भवन जीर्णशीर्ण हालत में हैं। इनकी छतों पर लगे पत्थर के स्लेट गिरते रहते हैं, जिससे बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीड-डे-मील बनाने के लिए रसोई घर तो बनी है, लेकिन भोजन ग्रहण करने के लिए अलग से कक्ष नहीं बना है। पीटीए अध्यक्ष महेश राठौर समेत क्षेत्र के लोगों ने शासन और शिक्षा विभाग से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। प्रभारी प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed