{"_id":"69673095e93e99303b0b770d","slug":"a-leopard-attacked-a-woman-but-she-was-saved-when-villagers-raised-an-alarm-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महिला पर झपटा तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर मचाने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महिला पर झपटा तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर मचाने से बची जान
Wed, 14 Jan 2026 11:28 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:28 AM IST
सार
कांडा तहसील के बाजीरौट गांव में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला किया लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने से महिला की जान बाल बाल बची।
विज्ञापन
शोभा जोशी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बागेश्वर जिले के कांडा तहसील क्षेत्र के बाजीरौट गांव में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने से महिला की जान बाल बाल बची। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव जाकर महिला का हालचाल जाना है।
विज्ञापन
रेंजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि शोभा जोशी पत्नी जगदीश चंद्र जोशी के अनुसार मंगलवार दिन में करीब एक बजे वह घर के पास खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुए के उनके करीब पहुंचते ही रमेश चंद्र तिवारी समेत आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनने के बाद महिला ने घर की तरफ दौड़ लगा दी। तेंदुआ भी भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि महिला के पैर में हल्की खरोंच आई है। वह पूरी तरह से ठीक है। ग्रामीणों से तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद गांव में गश्त की जा रही है।
विज्ञापन