{"_id":"114-96269","slug":"Bageshwar-96269-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर याद आई शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर याद आई शहादत
Bageshwar
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विजय दिवस पर 1971 के जांबाजों की कुर्बानियां याद हो आईं। इस दौरान भारतीय सेना के युद्ध कौशल की सराहना की गई तो शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक ने बताया 1971 में पाकिस्तान के साथ 13 दिन तक चले युद्ध में पाक के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। युद्ध में बागेश्वर जिले के 24 जवान शहीद हुए थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन