फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मोदी से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़ रहे लोग : पंत

मोदी से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़ रहे लोग : पंत

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सदस्यता महाअभियान की कार्यशाला कौसानी में हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर तमाम लोग खुद भाजपा की सदस्यता ले रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी बारह जनवरी तक उत्तराखंड में भाजपा के 25 हजार नए सदस्य बन जाएंगे।
विज्ञापन

कौसानी के एक होटल में सदस्यता महाअभियान कार्यशाला में अल्मोड़ा संसदीय सीट के भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, मंडल अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंत ने कहा कि जब से देश में पीएम मोदी की सरकार आई है, तब से देश के हर व्यक्ति को राहत मिली है। पीएम मोदी ने देश में भाजपा के दस करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जिसे पाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता के अच्छे दिन आ गए है। सांसद अजय टम्टा कहा कि सरकार ने सरकार ने पेट्रो पदार्थों की दामों मेें कमी कर हर वर्ग को राहत दी है। पीएम मोदी ने हर वर्ग का दिल जीता है। बागेश्वर के विधायक चंदन दास ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के हर गांव से 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। पुष्कर काला ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र संगठन है, जो देश को नयी दिशा दे सकता है। भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने की। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, पुष्कर काला, जगदीश कालाकोटी ने किया। कार्यशाला में भाजपा संगठन के बागेश्वर जिले के जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, कुंदन परिहार, गोविंद टंगणिया, देवेंद्र गोस्वामी, रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश जोशी, हीरा धपोला आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed