{"_id":"114-93985","slug":"Bageshwar-93985-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाएं स्वर्ण जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाएं स्वर्ण जयंती
Bageshwar
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नेशनल मिशन इंटर कालेज की स्थापना को इस बार 50 साल पूरे हो रहे हैं। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में स्थापना के स्वर्ण जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने समारोह समितियों से कार्यक्रम की सफलता के लिए तालमेल बनाने की अपील की। बैठक में समिति के अध्यक्ष भुवन कांडपाल, दीप चंद्र जोशी, व्यवस्थापक भूपाल सिंह धपोला, पीटीए अध्यक्ष किशन लाल विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष रुकमणि देवी, कोषाध्यक्ष गीता जोशी, जगदीश चंद्र जोशी समेत समिति के सदस्य और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन