{"_id":"114-89866","slug":"Bageshwar-89866-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानू को शपथ दिलाने के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानू को शपथ दिलाने के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाजपाई
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाने की मांग को लेकर भाजपा के गोविंद दानू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार से कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया है। भाजपाइयों ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने और जिला न्यायालय के फैसले की अवमानना का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द कार्यवाही नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने करने की धमकी दी है।
शपथ को लेकर दानू अपने वकीलों और समर्थकों के साथ जिलाधिकारी से दो बार मिल चुके हैं। बुधवार सुबह वह समर्थकों संग फिर से कलक्ट्रेट में एकत्र हो गए और वहां धरने पर बैठ शपथ दिलाने की मांग उठाने लगे। कहा किजिला प्रशासन सरकार के दबाव में है। इसी कारण उन्हें शपथ दिलाने में देरी की जा रही है। न्यायालय के आदेश का तुरंत पालन होना चाहिए था, मगर प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में कई संगठनों का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह शाही, जगदीश कालाकोटी, हीरा सिंह धपोला, राजेंद्र उपाध्याय, गीता ऐंठानी, भगवती धपोला, नीमा धपोला, मनीष पांडे, धीरज परिहार, प्रशांत नगरकोटी आदि मौजूद थे। कलक्ट्रेट में किसी तरह की अशांति न फैले, इसे देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया है।
हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लेने की तैयारी
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष के मामले में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से हाईकोर्ट सेसे स्थगन आदेश प्राप्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम बीएस मनराल ने बताया कि राज्य के निर्वाचन विभाग से निर्देश प्राप्त हो गए हैं। मामले में जिले के निर्वाचन विभाग को भी पार्टी बनाया गया है और उसके फैसले को गलत ठहराया गया है। लिहाजा जिला न्यायालय के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देकर स्थगन आदेश लेने के लिए प्रशासन के प्रतिनिधि नैनीताल रवाना हो गए हैं।