{"_id":"114-76376","slug":"Bageshwar-76376-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"191 वाहन लगेंगे पोलिंग पार्टियों के लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
191 वाहन लगेंगे पोलिंग पार्टियों के लिए
Bageshwar
Updated Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। निर्वाचन विभाग ने पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने और लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार पोलिंग पार्टियों के लिए 191 छोटे-बड़े वाहन लगेंगे। एआरटीओ ने वाहनों का अधिग्रहण करने का काम शुरू कर दिया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी के अनुसार जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में बागेश्वर और कपकोट में कुल 162-162 पोलिंग बूथ हैं। इन बूथों तक पोलिंग पार्टियों को ले जाने और वहां से वापस लाने के लिए कुल 191 छोटे-बड़े वाहन लगेंगे। उन्होंने बताया कि कपकोट विधानसभा के लिए 110 चौपहिया और केमू की 15 बसें लगेंगी जबकि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए 33 चौपहिया और केमू की 33 बसें लगेंगी। उन्होंने बताया कि एआरटीओ ने चौपहिया वाहनों का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है जबकि बसों के इंतजाम के लिए केमू के प्रबंधन को जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 953 चौपहिया वाहन आरटीओ के यहां पंजीकृत हैं। वाहनों की कोई कमी नहीं रहेगी।