{"_id":"114-70876","slug":"Bageshwar-70876-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा
Bageshwar
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:56 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान के फिल्टर आपरेटर के रुके हुए वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने 20 जनवरी से संस्थान के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि फिल्टर आपरेटर जगदीश सिंह पहले खरेही पेयजल योजना में तैनात थे। छह माह पूर्व उनका तबादला यहां कार्यालय में कर दिया गया। तबादले के बाद से उनके वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। संगठन जब भी मांग करता है, अधिकारी कोरे आश्वासन देकर एक दूसरे के ऊपर टाल देते हैं। संगठन के शाखाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा है कि इस बीच वेतन नहीं मिला तो 20 जनवरी से अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन