फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पंचायत चुनाव से पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो

पंचायत चुनाव से पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो

Sun, 19 Jan 2014 05:56 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Sun, 19 Jan 2014 05:56 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने यहां बैठक करके सरकारी विद्यालयों में नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। बेरोजगारों ने कहा कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता का समय करीब आ गया है। इससे पहले प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए।
विज्ञापन

यहां राधाकृष्ण मंदिर में बैठक को संबोधित करते हुए बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि नियुक्ति की मांग को लेकर वह काफी समय से आंदोलित हैैं। देहरादून में लगातार आंदोलन चल रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के काफी पद रिक्त हैं, दूसरी तरफ कई प्रशिक्षित युवा की आयु सीमा के करीब हैं। वक्ताओे ने कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। बैठक में सभी से आंदोलन में जुड़ने का आह्वान किया गया। मनोज धपोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में नरेंद्र रौतेला, राजेश पाठक, चंद्रशेखर कालाकोटी, भाष्कर उपाध्याय, कमलेश पाठक, रिया थापा, अमित पांडे, मनोज, अंजू भाकुनी, कमलेश उपाध्याय, गणेश रावत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed