फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   उत्तरायणी मेले से शुरू हुआ ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान

उत्तरायणी मेले से शुरू हुआ ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान

Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान का भी आगाज हुआ। नुमाइशखेत मैदान में जिलाधिकारी बीएस मनराल, जिला जज एनएस धानिक और पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले सहित सभी अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रशासन, पुलिस और न्याय पालिका के आला अधिकारियों ने बेटी ही बचाएगी के शपथ पत्र भरे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सराहनीय और क्रांतिकारी कदम है। समाज को इसका लाभ मिलेगा। जिला जज एनएस धानिक ने इस अभियान की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि अमर उजाला ने सराहनीय काम किया है, सभी को इसका अनुकरण करना चाहिए। उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी सामाजिक समस्या से निपटने में यह अभियान कारगर साबित होगा। इधर सरयू बगड़ पर राजैनैतिक दलों के लोगों से भी इसके शपथ पत्र भरवाए गए। कांग्रेस, भाजपा, आप, बसपा और उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने इसे सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed